अलीगढ: नहाते हुए महिला की बनाई क्लिपिंग

0
26
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

अलीगढ। क्वार्सी इलाके में अभी गैंगरेप का मामला थमा नहीं कि एक अन्य गांव में महिला की नहाते हुए मोबाइल से क्लिपिंग बना ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। रविवार सुबह महिला का देवर और भाभी आरोपित पक्ष ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला मलऽान सिंह अस्पताल में भेजा।
शनिवार को अपने घर में एक महिला नहा रही थी तभी पडौस के दो युवक उसकी छत पर आ गए और उन्होंने महिला की नहाते हुए मोबाइल पफोन से क्लिपिग बना ली। इसकी भनक जब महिला को हुई तो उसने शोर मचा दिया। महिला का शोर सुनने के बाद घर में मौजूद उसका देवर आ गया, जिसने दोनों युवकों से मोबाइल पफोन छीन लिया। पीडित ने तत्काल इसकी जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पीडित पक्ष से थाने आने की बात कहीं। रविवार की सुबह महिला का देवर किसी काम से घर से बाहर जा रहा था तभी आरोपित पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया, देवर की चीत्कार सुनकर दौड़ी महिला को भी हमलावरों ने घायल कर दिया। घायलो की चीत्कार सुनने के बाद एकत्रा हुए ग्रामीणों को देकर हमलावर मौके से पफरार हो गए। इस बीच पीडित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीडितों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें