चंदौली: सीएम ने महिलाओं से किया संवाद

0
17
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

चंदौली। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में सीएम के ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम का प्रसारण हुआ। इसमें महिला ग्राम प्रधान, किसान, श्रमिक तथा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं शामिल हुई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को जागरुक बनने तथा अधिकारों को जानने का संदेश दिया। महिलाओं को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार आधी आबादी के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जिले के अफसरों को भी महिलाओं के लिए सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करने तथा जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। कहा कि महिलाओं को शिक्षाए रोजगार और विभिन्न प्रशिक्षणों के माध्यम से स्वालंबी बनाने का प्रयास चल रहा है। जो धरातल पर प्रभावी रुप से दिख रहा है। वहीं केवीके में गोष्ठी के दौरान अफसरों ने सभागार में मौजूद महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारें में जानकारी दी। इस दौरान डीडीओ पद्मकांत शुक्ला, श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिलीप मौर्य, कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल, अपर पंचायतीराज अधिकारी राम उदय यादव, डा० समीर पांडेय, सूर श्याम मौजूद रहे। दूसरी ओर सदर ब्लाक में प्रोबेशन विभाग की ओर से महिलाओं और किशोरियों को पास्कों एक्ट के बारें में जानकारी दी गई। इसमें बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा, महिला कल्याण अधिकारी दिक्षा अग्रहरि मौजूद रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें