मोदी सरकार ने विकास, उपलब्धियों के आधार पर चुनाव लड़ा और आगे भी चुनाव लड़ेगी-भाजपा

0
17
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

-आज समाचार सेवा-

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने हेतु महानगर के रामनगर मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को शुभारंभ हुआ। सोमवार को रामनगर मंडल में प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन शिविर में बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं इसका त्याग तथा संघर्ष, इसकी स्थापना पार्टी का उद्देश्य, सिद्धांत, पार्टी के पंचनिष्ठा एवं पार्टी के प्रमुख पर्व की जानकारी देते हुए पार्टी की कार्य संस्कृति एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पार्टी के द्वारा अब तक किए गए विकास कार्य और भविष्य में होने वाले कार्यों की चर्चा की गयी। सर्वप्रथम भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय एवं उद्घाटन सत्र के मुख्य वक्ता वरिष्ठ नेता प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद मंडल के उपनेता लक्ष्मण आचार्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम शुभारंभ किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष ने श्री आचार्य जी का स्वागत करते हुए कहा कि निश्चित रूप से पार्टी के द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शिविर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगा और पार्टी के बारे में उन्हें प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से उन्हें पूर्ण रूप से जानकारी होगी। इसी प्रकार से मध्यमेश्वर मंडल की कार्यशाला भाजपा कार्यालय नीचीबाग में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील तिवारी ने प्रदेश में भाजपा सरकार एवं उपलब्धियां और प्रदेश में राजनीतिक परिदृश्य में भाजपा की भूमिका विषय पर समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद यदि किसी सरकार ने विकास एवं उपलब्धियों के आधार पर चुनाव लड़ा तो वह नरेंद्र मोदी हैं और अगला चुनाव भी विकास व उपलब्धियों के आधार पर लड़ा जाएगा। इसी प्रकार छावनी मंडल में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता जे पी सिंह एवं उत्तम ओझा ने समापन सत्र में पिछले ६ सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के जीवन चरित्र को दर्शाया जा रहा है। राजर्षि मंडल में डॉक्टर सुनील मिश्रा एवं नवीन कपूर ने भारत के सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत विषय को लेकर समापन सत्र को संबोधित किया। जबकि केंट मंडल के दूसरे दिन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करुणेश शर्मा एवं समापन विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया।
वक्ताओं में सुरेश सिंह राजेश त्रिवेदी वह बृजनंदन सिंह ने सोशल मीडिया का उपयोग तथा हमारे कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रशिक्षण शिविर के महानगर संयोजक समन्वयक अशोक पटेल के अनुसार महानगर के बाकी ८ मंडलों में आगामी २८ अक्टूबर से दो नवंबर के बीच प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से सरोज कुशवाहा, दर्शना सिंह, बालेंदु मणि त्रिपाठी, डॉक्टर सुनील मिश्र, आलोक श्रीवास्तव, मधुकर चित्रांश, अभिषेक मिश्र, जगदीश त्रिपाठी, अशोक पटेल, मधुप सिंह, किशोर कुमार सेठ, अमित राय, मंडल अध्यक्षगण संदीप चौरसिया, अभिषेक गोपाल मौर्य, राम मनोहर द्विवेदी, रतन कुमार मौर्य तथा साथ में प्रमोद यादव, अमित सिंह, तारकेश्वर गुप्त, सुरेश चौरसिया, विवेक जायसवाल, अभय यादव के साथ आईटी सेक्टर के कुणाल पांडे की विशेष उपस्थिति रही।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें