मुजफ्फरपुर: स्वीप कोषांग का बरूराज में चला मतदाता जागरूकता अभियान

0
19
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

मुजफ्फरपुर। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी योग्य मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो इस बाबत स्विप कोषांग मुजफ्फरपुर के द्वारा सभी प्रखंडों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में आज मुजफ्फरपुर के पीडब्ल्यूडी स्वीप आइकन अभ्युदय शरण द्वारा बरुराज विधानसभा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मंगलम विद्यापीठ जसौली, मोतीपुर प्रखंड मे जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे स्वीप पीडब्लूडी आईकान अभ्युदय शरण, कवि संजय पंकज उपस्थित थे। कवि संजय पंकज ने अपनी कविता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। 

इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम और वीवीपैट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया और लोगों को मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। अभ्युदय शरण ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि न केवल सभी योग्य मतदाता बल्कि सभी दिव्यांग मतदाता भी लोकतंत्र के इस महापर्व मेंअपने मताधिकार का प्रयोग करें। 

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में मतदान की अपनी  अहमियत है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि सभी लोग मतदान के दिन अपने-अपने घरों से निकलकर बूथ पर जाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें। कहा कि दिव्यांगो के लिये पोस्टल बैलेट से भी मतदान करने की सुविधा आयोग द्वारा सुनिश्चित कराई गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षित मतदान के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित किए की गई है। कहा कि कोरोना से डरे नहीं सतर्क रहें। मास्क पहन कर  बूथ पर जाएं और मतदान करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में दिव्यांग मतदाता उपस्थित थे। कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया जिसमे लोगो ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम ये अंत मे मतदान करने का शपथ भी लिया गया। 

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें