अरवल: सरकार बनी तो हर गरीब बच्चे को मिलेगी बेहतर शिक्षा : उपेंद्र कुशवाहा

0
32
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

अरवल। स्थानीय मधूवन के मैदान में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रत्याशी सुभाष चंद्र यादव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि 30 साल बिहार की जनता के साथ छलावा हुआ है, लेकिन अबकी बार नहीं होगा। अबकी बार बिहार में शिक्षा की सरकार बनेगी। इसमें आप सभी का सहयोग जरूरी है। आपके आशीर्वाद से ही बिहार में सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार सिर्फ और सिर्फ अमीरों के लिए ही रही है अमीर के बच्चे अच्छे स्कूल में पढ़ाई करते हैं। लेकिन गरीब बच्चों के लिए बेहतर शिक्षा की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। हम गरीब के बच्चे को नई तकनीक के साथ शिक्षा देने का काम करेंगे। शिक्षा और रोजगार यहीं पर उपलब्ध कराएंगे। दिल्ली की तरह इलाज की सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मुद्दा देखकर सभी लोग वोट करें। एक बार हमारे प्रत्याशी को जीत दिलाइये। हम जात-पात की राजनीति नहीं करते हैं।

सभा की अध्यक्षता बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने किया। मौके पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नेता निरंजन कुशवाहा, कामता प्रसाद कुशवाहा, बहुजन समाज पार्टी के नेता रंजय कुमार यादव, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता मो जसीम अहमद सहित गठबंधन के कई अन्य नेता उपस्थित थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें