चंदौली: राम रावण के समर में हुई अधर्म की हार

0
27
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

शहाबगंज। क्षेत्र के अमांव गांव में चल रहे नौ दिवसीय संगीतमय श्री राम कथा के आठवी दिवस पर कथा व्यास श्री रामानुज शरण शास्त्री जी ने प्रभु श्री राम और रावण के समर की कथा एवं भगवान राम द्वारा रावण पर विजय का वर्णन किया। अवध धाम भगवान श्री राम के राज्याभिषेक का प्रसंग सुनाया महाराज जी ने बताया धर्म की राह पर चलने वाले को यद्यपि थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है किंतु आगे वह विजय को प्राप्त करता है। भगवान श्री राम अपने इस लीला के माध्यम से समस्त प्राणी मात्र को शिक्षा देते हैं। हमेशा धर्म की राह पर चलना चाहिए और जो मानव धर्म की राह पर चलता है उसके जीवन में चाहे कितनी भी परेशानियां आ जाए चाहे कितने प्रकार के शत्रु उनके समक्ष खड़े हो भगवान राम रावण जैसे महान आतातायी का विनाश धर्म की राह में रहकर किया। हम भी धर्म पथ पर रहे तो हम भी अपने जीवन के अनेक शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं और भगवान की तरह रामराज्य की स्थापना कर सकते हैं और सबको विदित है। रामराज्य कैसा होता है। जीवन के दैहिक दैविक भौतिक तापा का शमन हो जाता है और निरंतर भगवान की कृपा प्राप्त होती रहती है और अपना जीवन सुखमय व्यतीत होता है इसलिए हम सबको भगवान राम के चरित्रों का अनुसरण करना चाहिए उनके मार्ग पर चलना चाहिए यही प्रेरणा हम सबको भगवान श्री मर्यादा पुरुषोत्तम के चरित्र से प्राप्त होता है।

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखचंदौली: सरकारी दर पर खाद्यान्न बाटेंगी समूह की महिलाएं
अगला लेखजहानाबाद जेल में अहले सुबह की गई छापेमारी में मोबाईल समेत कई आपत्तिजनक समान मिले

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें