चिराग पासवान ने जहानाबाद में किया रोड़ शो, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

कहा - हमारे पास बिहारियों के लिए विशेष विजन

0
33
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

जहानाबाद। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अधयक्ष चिराग पासवान देर शाम अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए जहानाबाद पहुंचे। चिराग ने जहानाबाद में लोजपा प्रत्याशी इंदु देवी उर्फ इंदु कश्यप के लिए रोड शो किया। ‘बिहार फ़र्स्ट बिहारी फ़र्स्ट’ के नारे के साथ प्रचार अभियान में उतरे चिराग पासवान के रोड शो को लोगों का जोरदार समर्थन मिला।

जिले की पश्चिमी सीमा पर रोड शो का शुभारंभ बरहेता, झुनाठी, निहालपुर के रास्ते शकुराबाद पहुंचा। शकुराबाद में रोड शो के दौरान उन्होंने शहीद जगदेव प्रसाद एवं पूर्व मंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के बाद बसन्तपुर आईटीआई कॉलेज में प्रेसवार्ता भी किया। लोजपा प्रमुख चिराग पासवान के जहानाबाद आने से लोजपा कार्यकर्ताओं व उनके समर्थकों में भरपूर जोश देखने को मिला।

मौके पर चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी की प्रत्याशी इंदु देवी कश्यप एक बेहद काबिल, जमीन व आम लोगों से जुड़ी रहने वाली सक्षम महिला नेत्री हैं। उन्हें चुनाव में विजयी बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि वे मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं। उनके पास बिहारियों के लिए विशेष विजन है।

उन्होंने लोगों से कहा कि वे जदयू के नेताओं को देखते ही उनसे पांच साल का हिसाब मांगे। इससे पहले उन्होंने अपनी पार्टी का दृष्टिपत्र ‘बिहार फ़र्स्ट, बिहारी फ़र्स्ट’ जारी किया। दृष्टिपत्र में उन्होंने युवा आयोग गठित करने, रोजगार के लिये पोर्टल बनाने, डेनमार्क की तर्ज पर दुग्ध उद्योग को बढ़ावा देने, बाढ़ एवं सूखे को रोकने के लिये नहरों को नदियों से जोड़ने जैसे वादे किये गये हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें