15 वर्षों में विकास ने रफ्तार पकड़ा : नड्डा

0
44
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

हिसुआ (नवादा)(संसू)। बीजेपी के राज्ट्रीय अधयक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को हिसुआ विधानसभा अन्तर्गत हिसुआ इंटर विद्यालय में आयोजित जनसमूह को संबोधन किया। वे बिहार के चुनावी दौरे पर आए थे। नड्डा ने उन क्षेत्रों में रैली की जहां से बीजेपी के दिग्गज विधायक अनिल सिंह लगातार तीन बार जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं।

विधायक अनिल सिंह को इस बार प्रतिद्वंद्वी महागठबंधान के कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ़ ताल ठोक रहे हैं। श्री नड्डा ने कहा बिहार में विगत 15 वर्षो में विकास ने रफ्तार पकड़ा है, उस रफ्तार को गति देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा हिसुआ विधानसभा क्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री ने सड़कों का जाल बिछा दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं जिससे देश में चहुंमुखी विकास हुआ है।

60-65 वर्षो तक देश में शासन करने वालों ने देश सेवा के बजाय परिवारवाद में लगे थे। आज पीएम मोदी के पहल पर राम मंदिर मसाला खत्म हुआ, जम्मू काश्मीर से धारा 370 हटाया गया। जम्मू काश्मीर में आतंकवादियों को सबक सिखाकर भारत की ताकत का अहसास कराया। नोटबंदी कर आर्थिक मजबूती दिया। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क और व्यापार के क्षेत्र में विकास हुआ है।

बीजेपी अध्यक्ष ने धारा 370 जैसे केंद्रीय मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा लोग नारा लगाते थे। एक देश में दो निशान, दो संविधान नहीं चलेंगे। मोदी ने दृढ़ नेतृत्व दिया और आर्टिकल 370 को खत्म किया। राम मंदिर और तीन तलाक जैसे ऐतिहासिक कार्य भी उनके ही जिम्मे थे। उन्होंने कहा 2014 के पहले देश में चुनाव होते थे, तो हम क्या करते थे? जात के आधार पर, मजहब के आधार पर वोट बैंक की राजनीति हमारी संस्कृति बनी थी। मोदी के आने के बाद यह खत्म हुआ।

सभा को बीजेपी के स्टेट प्रेसिडेंट संजय जायसवाल ने भी संबोधित किया। संजय जायसवाल ने भोजपुरी में कहा कुछ लोग खातिर सत्ता बंदूक के गोली से निकलेला। जे सत्ता अइसन होई, ऊ खाली हत्या के काम करी। हमनी के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब के झोपड़ी में विकास पहुंचाबे के काम बा। उन्होंने कहा हिसुआ की जनता ने जो 35 वर्षों तक यहां के विधायक को हटाकर आप लोगों ने अनिल सिंह को जो जिम्मेदारी दी है वे बाखूबी निभा रहे हैं।

अनिल सिंह जब भी हमसे दिल्ली या पटना में मिलते है तो वे सीधा अपने विधानसभा के विकास के बारे में चर्चा किया है। मुझे विश्वास है कि अब आपलोग पुराना उस घोटालेबाज सरकार और जंगल राज में वापस लौटना नहीं चाहेंगे। अभी कई महत्वपूर्ण योजनाएं जो बाकी है उसे पूरा करने के लिए इस बार भारी मतों से विजयी बनाए ताकि आपकी आवाज बनकर वे आप का विकास करें।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाधयक्ष संजय कुमार मुन्ना कर रहे थे। जिसमें  हिसुआ भाजपा विधायक प्रत्याशी अनिल सिंह एवं वारिसलीगंज प्रत्याशी अरुणा देवी तथा भाजपा नेता अनिल मेहता ने सभा को संबोधित किया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें