लगातार चौथी मौत, रिकॉर्ड 111 में मिला कोरोना संक्रमण

0
19
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

आगरा। आगरा में कोरोनावायरस अब जानलेवा हो चुका है। लगातार चौथे दिन एक और कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है।

45 वर्षीय ताजगंज निवासी की मौत के बाद अब कुल मौतों की संख्या 115 हो गई है। 45 वर्षीय पेशेंट को किडनी की समस्या थी और उसका लगातार डायलिसिस से उपचार चल रहा था। कोरोना संक्रमित होने के बाद उसे निमोनिया हो गया। इसके बाद लगातार उसकी तबियत बिगड़ती चली गई और एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रोगी की मृत्यु हो गई।

रिकॉर्ड 111 पेशेंट्स मिले

आगरा में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। 24 घंटे में पहली बार सर्वाधिक 111 नए पेशेंट्स मिले हैं। सोमवार को लगातार दूसरे दिन रिकॉर्डतोड़ पेशेंट्स मिले हैं। इससे पहले रविवार को 109 और शनिवार को 97 संक्रमित पेशेट्स मिले थे। अब आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या 4153 हो गई है। सोमवार को 91 पेशेंट्स को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब 3223 पेशेंट्स को छुट्टी दी जा चुकी है। 815 पेशेंट्स का उपचार होम आइसोलेशन और विभिन्न फैसिलिटी सेंटर्स में चल रहा है। सोमवार तक 1.52 लाख लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

सोमवार को 111 लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी के साथ अब कुल पेशेंट्स की संख्या 4153 हो गई है। 91 पेशेंट्स को डिस्चार्ज किया गया है, जिले में अब तक 3223 पेशेंट्स स्वस्थ हो चुके हैं। एक पेशेंट की उपचार के दौरान मौत भी हुई है।

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखबीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली आईपीएल तैयारियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे शारजाह
अगला लेखझारखंड में लागू नहीं होगा वन स्टेट वन टैरिफ
http://www.ajhindidaily.com

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें