शेखपुरा: सत्ता बदलने के मूड में है बिहार की जनता: सूरजभान

0
25
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

शेखपुरा (आससे)। शेखपुरा जिले के बरबीघा पहुंचे लोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह ने कहा कि इस बार बिहार की जनता सत्ता बदलने के मूड में है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट केवल नारा नहीं बल्कि वह बिहार को शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार में भी फर्स्ट बनाने का दृढ़ संकल्प है। इस संकल्प के साथ बिहार की जनता भी सभी क्षेत्रें में लोजपा का साथ दे रही है।

उन्होंने बरबीघा विधानसभा क्षेत्र से लोजपा प्रत्याशी मधुकर कुमार को विजई बनाने की अपील  लोगों से की। उन्होंने कहा कि इस बार बरबीघा के बेहतर विकास को लेकर लोगों को एकजुटता दिखानी होगी और हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने वाले मधुकर कुमार को जीत दिलाने के लिए उन्होंने लोगों से अपील की।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार की गलत नीतियां एवं भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। भ्रष्टाचार के कारण आम लोग पूरी तरह परेशान है। वही नीतीश से पहले लालू और राबड़ी सरकार के जंगलराज से भी जनता पूरी तरह वाकिफ हैं। ऐसे में इस बार सत्ता परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर बंद पड़े चीनी मिलों को चालू करने को लेकर भी कदम बढ़ाने का भरोसा दिलाया।

मौके पर लोजपा प्रत्याशी मधुकर कुमार ने भी कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो बरबीघा के सर्वांगीण विकास को लेकर हर संभव कदम उठाए जाएंगे। बरबीघा पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओनामा, अंबारी, निमी, लोदीपुर, मालदह, गब्बे, पैन, कटारी, तथा मेंहूंस गांव भी पहुंचे और लोगों से लोजपा के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान अविनाश कुमार काजू, मनोज पासवान, पिंटू पासवान, प्रिंस कुमार, सुधीर कुमार, रणजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें