भाजपा का घोषणा पत्र जारी

0
45
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
  • डेवलपमेंट स्टेट बनेगा बिहार, नीतीश ही होंगे अगले सीएम : सीतारमण
  • लोगों को पक्के मकान देने का संकल्प : संजय जायसवाल
  • सूबे को आत्म निर्भर बिहार बनायेगी भाजपा : प्रेम कुमार

पटना (आससे)। बिहार डेवलपमेंट स्टेट बनेगा। अगले मुख्यमंत्री भी नीतीश कुमार ही होंगे। यह घोषणा आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की। वे पटना में बिहार भाजपा का घोषणा पत्र जारी कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बिहार को मत्स्य और कृषि क्षेत्र में देश का नंबर वन स्टेट बनायेंगे। भाजपा हिन्दी को विश्व स्तर की भाषा बनायेगी। मेडिकल इंजीनियरिंग और टेक्रिकल की पढ़ाई और परीक्षाएं हिन्दी में करायी जायेगी। सूबे को आईटी हब बनायेंगे। यही नहीं, सूबे में डेयरी प्रोसेसिंग यूनिटों से १० लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने लोगों के नाम अपील जारी कर बिहार में एनडीए को जिताने की अपील की।

उन्होंने कहा कि खेल-कूद में बिहार अब पीछे नहीं रहेगा। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में खेल-कूद की कई योजनाओं पर काम करने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा भाजपा जो कहती है, उसे पूरा करती है। कोरोना संक्रमण पर उन्होंने कहा कि इसकी दवा पर गंभीर रिसर्च हो रहे हैं। रिसर्च का तीन फेज पूरा हो गया है। चौथा रिसर्च स्टेज पार करते ही वैक्सिन को हरी झंडी मिल जायेगी। बिहार में लोगों को कोरोना की मुफ्त दवा मिलेगी।

घोषणा पत्र के संकल्प :  

  • कोरोना का हर बिहारी का मुफ्त टीकाकरण होगा
  • हिन्दी में होगी मेडिकल, इंजीनियरिंग और तकनीक की शिक्षा
  • तीन लाख नये शिक्षकों की बहाली होगी
  • बिहार को आईटी हब के रूप में विकसित किया जायेगा
  • एक करोड़ महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जायेगा
  • एक लाख लोगों को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी देंगे
  • दरभंगा में २०२४ तक एम्स का संचालन होगा
  • दलहन की खरीद एमएसपी की निर्धारित दरों पर होंगी
  • ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के ३० लाख लोगों को २०२२ तक पक्के पकान देंगे
  • दो वर्षों में निजी तथा कम्फेड आधारित १५ नये प्रोसेसिंग उद्योग खड़ा करेगीदो वर्षों में मछली-पालन व उत्पादन में देश का नंबर-वन राज्य बनेगा
  • सूबे में १० लाख रोजगार के अवसर सृजित होंगे

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना घोषणा पत्र पार्टी लेबल पर नहीं, बल्कि जनसंपर्क करने के बाद बताया है। उन्होंने स्वीकार किया कि कोरोना और लॉक डाऊन में सूबे की आर्थिक व्यवस्था कमजोर हुई, हालांकि इस दौरान भी बिहार में जन-धन योजना, गुड गर्वनेश और बेहतर प्रबंधन से सूबा संकट से उबर गया। सूबे का कृषि, औद्योगिक और शैक्षनिक ग्रोथ हुआ।

कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र नहीं, संकल्प पत्र है। भाजपा जो कहती है करती है। उन्होंने कहा कि एनडीए १५ वर्षों में बिहार को आत्म निर्भर बिहार बनायेगा। घोषणा पत्र में हर वर्ग का ख्याल रखा गया है। एनडीए की सरकार हर खेत को पानी देने को संकल्पित है।

भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि पार्टी का संकल्प है- बिहार आत्म निर्भर बने। एनडीए ने १५ वर्षों में बिहार को नई ऊचाइयां दी है। हमारा लक्ष्य एक करोड़ महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने का है। यही नहीं ३० लाख लोगों को पक्के मकान भी देंगे। लोकार्पण समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, नित्यानंद राय, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, विवेक ठाकुर और आरके सिंह भी मौजूद थे। लोकार्पण समारोह में भाजपा है तो भरोसा है ऑडियो-विडियो का लोकार्पण भी किया गया। समारोह का संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख कर रहे थे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें