राजगीर: स्वतंत्रता सेनानी स्मृति दिवस पर गरीबों के बीच बांटे गये गर्म वस्त्र

0
18
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

राजगीर (नालंदा)(आससे)। स्वतंत्रता सेनानी स्मृति दिवस का आयोजन स्थानीय गौरक्षणी के पास सेनानी पैलेस परिसर में बिहार प्रदेश स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के महासचिव शिवनंदन प्रसाद के द्वारा मनाया गया। इस दिवस के मौके पर करीब 500 सौ गरीब वृद्ध पुरुष और महिलाओं के बीच गर्म वस्त्र कंबल का वितरण किया गया।

इस दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद कौशलेंद्र कुमार,  पूर्व विधायक रवि ज्योति, थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस कार्यक्रम के आयोजक स्वतंत्र सेनानी के महासचिव शिवनंदन प्रसाद ने कहा कि वृद्ध जानो की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है जिन महान विभूतियों ने भारत आजादी के लिए अपने को कुर्बान कर देश की आजादी में बलिदान दी थी उनकी याद में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है ,और अपने कोष से गरीब वृद्ध पुरुष व महिलाओं के बीच गर्म वस्त्र कंबल का वितरण किया जाता रहा है।

उन्होंने कहा कि बलिदान देने वाले वीर योद्धा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी, महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामचंद्र प्रसाद चंद्र कवि उनकी पत्नी स्वर्गीय सुदामा देवी ,पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल सहित कई लोग विभूति शामिल है। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों ने इस स्वतंत्रता सेनानी स्मृति दिवस पर महान विभूतियों के प्रति विचार प्रकट कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में जयनंदन पांडेय, विजय उपाध्याय, वार्ड पार्षद डॉ अनिल, संजय गुप्ता सहित कई लोग शामिल हुए।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें