पटना: सदन में आज हंगामे के बीच राज्यपाल का हुआ अभिभाषण, नहीं होगा प्रश्नोत्तर काल, कल समापन

0
54
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

पटना। बिहार विधानसभा की कार्यवाही के चौथे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल फागू चौहान का अभिभाषण लगभग एक घंटे तक चला। हंगामे को देखते हुए विधानसभा की बैठक शुक्रवार 27 नवंबर के 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद प्रश्नोत्तर काल नहीं होंगे।

आज सदन में बिहार कराधान विवादों का समाधान अध्यादेश 2020, बिहार राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद संशोधन अध्यादेश 2020 पेश किया गया। साथ ही दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई। सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा।

वहीं राज्यपाल फागु चौहान ने कहा कि बिहार में विकास के लिए सरकार संकल्पित है। गरीबों के विकास के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। ये योजनाएं आगे भी काम करती रहेंगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सरकार लगातार काम कर रही है।

कोरोना के दौरान सरकार ने बेहतर काम किया है। लाखों लोगों का राशन कार्ड बनवाकर उन्हें मदद पहुंचाई गई। पिछले 15 सालों में राज्य की विकास दर में काफी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना बीमारी की रोकथाम के लिए शुरू से सचेत रही है। इस पर लगातार काम हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में फंसे कुल 20।95 लाख लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 1000 रुपए प्रति व्यक्ति की दर से विशेष सहायता दी गई। विशेष चयन एवं अन्य माध्यम से अधिक संक्रमण वाले 11 शहरों से लौटने वाले 15 लाख से अधिक लोगों को मदद की गई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें