छपरा में छठ घाट पर असामाजिक तत्वों ने की गोलीबारी, 5 लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस

0
48
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

छपरा। बिहार के छपरा में शुक्रवार को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के दौरान घाट पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में छठ घाट पर पूजा के दौरान कुछ लड़कों ने गोलीबारी की। गोलीबारी की इस घटना में 5 लोगों को गोली लगी है।

गोलीबारी की इस घटना में गोलू नाम का शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है। बता दें कि गोली चलाने वाले शख्स की पहचान मुबारक पुर के ही नौटंकी गांव के रहने वाले के रूप में हुई है। घटना के संबंध में सारण एसपी ने बताया कि इस पूरी घटना में जो लोग भी दोषी होंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जायेगी। पूरे घटना की जांच की जा रही हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें