डेढ महीने में पहली बार कोरोना के मामलों की संख्या घटकर 8 लाख से नीचे आई

0
29
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

मरीजों केस्वस्थ होने की दर बढकर 87 प्रतिशत से अधिक हुई
-आज समाचार सेवा-
नई दिल्ली, 17 अक्टूबर। केन्द्र सरकार ने कहा है कि देश में डेढ़ महीने के बाद कोरोना के मरीजों की संख्या में बड़ी कमी दर्ज की गई है और यह घटकर अब आठ लाख से कम रह गई है। फिलहाल देश में कोरोना के 7 लाख 95 हजार मरीज हैं, जो कुल संक्रमित लोगों का 10 प्रतिशत से कुछ अधिक है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से ठीक होने वालों की दर 87 प्रतिशत से अधिक हो गई है। अब तक 65 लाख 24 हजार से अधिक लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 70 हजार से अधिक लोग ठीक हुए जबकि 62 हजार लोग संक्रमित हुए।
मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से मरने वालों की दर 1.52 प्रतिशत है। नये संक्रमण के 78 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज हैं। इसके बाद कर्नाटक और केरल का स्थान है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना से 837 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। सबसे अधिक 306 व्यक्ति महाराष्ट्र में मरे हैं।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने केरल, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ और पश्चिम बंगाल के लिए उच्चस्तरीय दल रवाना किये हैं। ये दल कोरोना के खिलाफ राज्य सरकार के प्रयासों को मजबूत करने में अपना सहयोग करेंगे।
(समाप्त…/)

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें