विधान परिषद का चुनाव 22 को

0
31
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

(आज समाचार सेवा)

पटना। भारत निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को विधान परिषद के रिक्त आठ सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव अवधि में कोविड-१९ के प्रोटोकॉल को हर हाल में अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता प्रभावी हो गयी है। चुनाव को लेकर मतदान २२ अक्तूबर होगा, जबकि मतगणना १२ नवंबर को होगी।

आयोग से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार २८ सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। पांच अक्तूबर तक नामांकन का परचा दाखिल होगा। नामांकन पत्रों की जाचं छह अक्तूबर तथा नामांकन पत्र आठ अक्तूबर तक वापस लिये जा सकते है। मतदान २२ अक्तूबर को होगा तथा मतगणना १२ नवंबर को होगी। मतदान का समय सुबी आठ बजे से अपराह्न पांच बजे तक होगा। चुनाव प्रक्रिया १४ नवंबर को पूर्ण हो जायेगी।

उल्लेखनीय है कि विधान परिषद के आठ सदस्यों का कार्यकाल छह मई को समाप्त हो गया था। कोरोना संक्रमण के कारण चुनाव प्रक्रिया को स्थगित रखा गया था। अब विधानसभा की चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गयी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को अपने प्रेस कांफ्रेंस में बिहार विधान परिषद के आठ सीटों पर चुनाव कराने की घोषणा की थी।

पटना स्नातक से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से डा दिलीप कुमार चौधरी, तिरहुत स्नातक क्षेत्र से देवेश चंद्र ठाकुर, कोशी स्नातक क्षेत्र से डा एनके यादव सदस्य थे। इसी तरह पटना शिक्ष क्षेत्र से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक क्षेत्र से डा मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक क्षेत्र से संजय कुमार सिंह तथा सारण शिक्षक से केदार नाथ पांडेय सदस्य निर्वाचित हुए थे। छह मई को इन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया था।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें