चंदौली: धूमधाम से मनी पं दीनदयाल उपाध्याय की १०४वीं जयंती

0
10
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp


चंदौली। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद के प्ररेणा पं दीनदयाल उपाध्याक्ष की जयंती पुष्पअर्पित कर मनायी। मुगलसराय कार्यालय अनुसार स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में शुक्रवार को एकात्ममानवतावाद के पथप्रर्दशक पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्घापूर्वक मनायी गयी। इस दौरान मण्डल रेल प्रबन्घक पी० के सक्सेना ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अपना श्रद्घासुमन अर्पित किया। इसी तरह डीआरएम कार्यालय स्थित सभागार में भी एक कार्यक्रम आयोजित कर जयंती मनायी गयी। गोष्ठी में उनके विचार एवं सशक्त भारत के सपने के बारे में चर्चा किया गया। उन्होने कहा कि उपाध्याय का विचार था कि समाज के अंतिम व्यक्ति का जब विकास होगा तभी देश का विकास हो सकता है और देश सशक्त बन सकता है। इस अवसर पर मंडल के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे। चहनियां प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में कई स्थानों पर एकात्मवाद के प्रेरणा स्रोत पं0 दीनदयाल उपाध्याय का जन्म जयन्ती मनाया गया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, अरविन्द पांडेय डॉक्टर सहित चहनियां स्थित नागेंद्र सिंह के आवास पर चहनियां भाजपा मण्डल के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया गया। मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी राजेश सिंह सहित कार्यकर्ताओ ने पं0 दीनदयाल दयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि उपाध्याय जी समाज के अंतिम व्यक्ति के बिकास होने की बात कही थी । उन्होंने कहा था कि समाज का बिकास होगा तभी देश का असली बिकास होगा। इस मौके पर बुद्धू लाल विश्वकर्मा, गोपाल गुप्ता आनन्द सिंह, राधेश्याम मौर्य, धनंजय तिवारी, राजू सिंह, घनश्याम तिवारी, जयशंकर जायसवाल, शशिकला पांडेय, मनोज पांडेय, गुड्डू गिरी, संजय सेठ, दिनेश सोनकर, राजू सोनकर, संजय मिश्रा आदि मौजूद थे। वहीं भाजपा नेता अरबिन्द पांडेय डॉक्टर ने इटवा स्थित अपने आवास पर गोष्ठी आयोजित करके स्व0 उपाध्याय जी की जन्म जयन्ती मनाते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा किया। इस दौरान बनवारी पांडेयए मिथिलेश पांडेय, लवकुश यादव, प्रशान्त पांडेय आदि उपस्थित रहे। शहाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार भारतीय जनता पार्टी मंडल शहाबगंज के कार्यकर्ता एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 104वे जन्मदिवस पर याद किये गए भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक अरुण कुमार गुप्ता के आवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा प्रभारी विजय शंकर पांडेय रहे तो वही विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष चन्दौली के प्रेमनारायण सिंह रहे मुख्य वक्ता विजय शंकर पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल आजीवन एक सच्चे राष्ट्र के रूप में सेवा किये और जनसंघ के मुख्य स्तंभ के रूप में भी रहे। एक कुशलसंगठन के रूप में भी जाने जाते थे। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण यादव ने किया। कार्यक्रम में सुरेश साहनी, प्रकाश मौर्या, रिंकू विश्वकर्मा, शारदा मौर्या, तरुण सिंहए शिवकुमार गुप्ता, अशोक मौर्या, सुभाष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे। पड़ाव प्रतिनिधि के अनुसार एकात्म मानववाद अंत्योदय के प्रणेता और महान विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 104 वां जयंती समारोह का आयोजन स्थानी चौराहा के पास बने पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान में सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भाजपाइयों ने मनाया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें