किसानों का उत्पीडऩ व दमन कर रही सरकार:मनोज

0
22
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

चंदौली। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ जनपद के सपाई शुक्रवार को आंदोलित नजर आए। इस दौरान दिग्गज सपाइयों ने सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर की अगुवाई में पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार खेतों से किसानों का मालिकाना हक छिनने का षड्यंत्र कर रही है। आय दोगुनी करने का सपना दिखाकर अन्नदाताओं का चौरफा उत्पीडऩ, शोषण व उनका दमन किया जा रहा है जिसे अब समाजवादी विचाराधारा को आत्मसात करने वाले कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद इस देश के किसानों को जो आजादी मिली थी भाजपा सरकार उसे कांट्रैक्ट खेती से दोबारा गुलाम बनाने की फिराक में है। यदि ऐसा हुआ तो देश का किसान अपनी ही खेतों में मजदूर बनकर रह जाएगा। सयुस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर यादव ने भी किसान विधेयक को वापस लिए जाने की मांग की। अंत में सपाइयों राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम नवनीत सिंह चहल को सौंपा। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, सयुस जिला महासचिव दिलीप पासवान, योगेंद्र यादव चकरू, अशोक त्रिपाठी छोटू, अश्वनी सोनकर, रामसिंह चैहानए बब्बन चौहान, राजा खान आदि उपस्थित रहे। संचालन महासचिव नफीस अहमद गुड्डू ने किया।

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखबिहारशरीफ: विभिन्न दलों से टिकट पाने की दौड़ में लगे हैं जिले के कई पूर्व माननीय
अगला लेखशेखपुरा एवं बरबीघा विधानसभा के लिए 28 अक्टूबर को होगा मतदान

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें