चंदौली: सोच समझकर ही मतदान करें स्नातक मतदाता-अनिल राजभर

0
16
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

चहनियां। मथेला इटवां स्थित मां शायर देवी इण्टर कालेज में स्नातक निर्वाचन मतदाता संवाद कार्यक्रम व गोष्ठी सम्पन्न हुआ। स्नातक एम.एल.सी. चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। सर्वप्रथम कैबिनेट मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अनिल राजभर ने कहा कि यह उच्च सदन का चुनाव है। इसमें वोटिंग परसेंटेज बढ़ाना, इनवैलिड वोटों से बचना यह प्रमुख काम है। चहनियां विकास खण्ड का एक .एक मतदाता मेरी धरोहर है। स्नातक एम.एल.सी. चुनाव को लेकर भाजपा ने कमर कस लिया है। इसका एक एक कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से लगा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए हर हाल में चुनाव में भाजपा के ही प्रत्याशी की जीत होगी। कार्यक्रम संयोजक अरविन्द पाण्डेय ने कहा कि यह विधान परिषद का चुनाव है । यह देश के आठ राज्यों में ही होता है। यहाँ के मतदाताओं की चिंता हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम को मण्डल अध्यक्ष बलुआ संकठा राजभर, प्रबंधक बनवारी पाण्डेय, अतुल सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में डा0 जितेन्द्र मिश्रा, सूर्यप्रकाश पाण्डेय, दीपक जायसवाल, अतुल सिंह, अमृत चौरसिया, आदित्य सिंह, कौशलेंद्र त्रिपाठी, कृष्णानन्दन मिश्रा, अवनीश पाण्डेय प्रिंस, मनोज पाण्डेय, अखिलेश त्रिपाठी, सुभाष उपाध्याय, साबिर अली, लव यादव आदि मौजूद रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें