जनपदमें छात्राओंको एक दिनके लिए बनाया गया थाना प्रभारी, सुनी फरियाद

0
8
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

-आज समाचार सेवा-

शासनके निर्देशपर विश्व बाल दिवस और मिशन शक्ति अभियानके तहत महिलाओंको जागरूक करनेके उद्देश्यसे जनपदके समस्त थानोंमें छात्राओंको एक दिनके लिए थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान थानेदार छात्राओंने महिला उत्पीड़न रोकनेके लिए पुलिस कर्मियोंको निर्देशित किया साथ ही स्वच्छतापर विशेष ध्यान रखनेको कहा। थाने पहुंची कई पीड़ित महिलाओंकी फरियाद सुनी और उनकी समस्याओंके निस्तारणके लिए आदेश दिया।
लोहता क्षेत्रके भिटारी गांवकी रहने वाली अर्चना तिवारीने शुक्रवारको एक दिनका लोहता थाना प्रभारीका चार्ज ली। इस दौरान थाने पर आये फरियादियोंका प्रार्थना पत्र पढ़कर तत्काल त्वरित काररवाईका आदेश दिया। वही सीयूजी नम्बर एसपी ग्रामीण एम.पी. सिंह का फोन आया जिसपर अर्चनाने जय हिन्द करते हुए पालन किया। इसके बाद अर्चनाने थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंहके साथ पूरे क्षेत्रमें गश्त पर निकली सीओ (सदर) राकेश मिश्रने नियुक्त थानेदार अर्चनाको फूलोंका गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। धरसौना निवासी सेट एम आर जयपुरिया स्कूल की छात्रा श्रेया जायसवाल को थाना विजिट के लिए बुलाया गया था। जहां पर उसे थानाध्यक्ष महेश सिंह ने एक दिन का थानाध्यक्ष नियुक्त करते हुए, छात्राये अपनी सुरक्षा कैसे कर सकती हैं और समस्या होने पर पुलिस में कैसे अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं आदि की जानकारी दी। इसके साथ ही श्रेया ने जाना पुलिस कैसे काम करती है। इसके बाद उन्होंने एक दिन की थानाध्यक्ष को पूरा थाना घुमाया, कार्यालय, हथियार, प्रोटेक्शन किट और दंगे के समय प्रयोग होने वाले आंसू गैस के गोले दिखाए। इसके बाद श्रेया ने कार्यलेख, शिकायत पत्र और डाक पत्र आदि की जांच की।
लंका थाने का एक दिन के लिए स्वधा थानेदार बनी। नगवा स्थित शांति निकेतन की छात्रा है। वह अध्यापिका आशा पांडेय के साथ पहुंची। इस दौरान इंस्पेक्टर लंका ने स्वधा को कैप और माला पहनाकर थाने का चार्ज दिया। सबसे पहले स्वधा ने महिला उत्पीड़न रोकने के लिए पुलिस कर्मियों को निर्देशित की। इसके साथ स्वच्छता पर विशेष ध्यान रखने को बोलीं।
मिर्जामुराद गौर गांव निवासिनी बीएचयू स्नातक की छात्रा एवं एनसीसी कैडेट जान्हवी सिंह एक दिन की थानाप्रभारी बनी। थानाप्रभारी के समक्ष अषाढ़ गांव निवासी नागेंद्र प्रसाद सिंह एवं खालिसपुर गांव निवासी शीतला प्रसाद यादव पहुंचे और कागजात खो जाने तथा चित्रसेनपुर गांव निवासी शिवमूरत पाल ने बाइक चोरी का प्रार्थना पत्र दिया। जान्हवी सिंह ने प्रार्थना पत्रों पर मार्क कर हेड मुहर्रिर रामजीत सिंह को तत्काल रपट दर्ज करने का निर्देश दिया।
अनिल कपूर की वह मशहूर फिल्म ‘नायकÓ आपको जरूर याद होगी। इस फिल्म में एक दिन के सीएम ने २४ घंटों में पूरे प्रदेश की तस्वीर बदलने की कवायद शुरू कर दी थी। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को वाराणसी के कोतवाली में भी देखने को मिला, जहां श्रेया तिवारी को एक दिन के लिए कोतवाली थाने का प्रभारी बना दिया गया और काशी की इस बिटिया ने इस अहम ज़िम्मेदारी को न केवल बखूबी निपटाया बल्कि कई मायनों में लोगो के सामने बहादुर बिटिया की एक नज़ीर भी पेश की। एक दिन की प्रभारी बनी सौम्या पटेल ने लालपुर-पांडेयपुर थाने का किया निरीक्षण और पीड़िताओं की समस्याओं को सुन निस्तारण के उपाय बताये १३ वर्षीया सौम्या पटेल निवासिनी ग्राम रमदत्तपुर राज इंग्लिश स्कूल अकथा में कक्षा ८ की छात्रा है। पिता अवधेश कुमार मेडिकल स्टोर संचालक है माँ मीना देवी गृहणी है। एक पीड़िता की समस्याओं को सौम्या ने सुना और अपनी समझ के अनुरूप उसे हल कराने के उपाय भी सुझाये। इस सौम्या ने पहले तो डॉक्टर बनने ठानी लेकिन एक दिन की प्रभारी बनने पर खुद को पुलिस को अफसर के रूप में स्थापित करने की इच्छा जतायी। इस दौरान थाना प्रभारी वेद प्रकाश राय, वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज कुमार, मिशन शक्ति प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अनिता चौहान भी रही मौजूद। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा एवं स्वालम्बन, सशक्तिकरण एवं आत्मविश्वास को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को थाना सिंधोरा पर एक दिवस हेतु महिला पल्लवी बादल पुत्री स्वर्गीय रामदेव जो छात्रा बीएससी की छात्रा है। एक दिन के लिए मानद थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। सिंधोरा निवासी नामित महिला प्रभारी द्वारा फरियादियों को सुना और जांच कर काररवाई हेतु निर्देशित किया गया। विश्व बाल दिवस एवं महिला सशक्तिकरण को प्रेरित करने हेतु आइसी पटेल पुत्री गुड्डू पटेल ग्राम फूलपुर को एक दिन के लिए थाना फूलपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया। मानद थानाध्यक्षा द्वारा लोगों की समस्या सुनी गयी और आवश्यक काररवाई हेतु दरोगा को निर्देशित किया गया। बड़ागांव में महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें स्वावलंबी तथा सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को बड़ागांव थानाध्यक्ष की कमान १५ वर्षीय छात्रा को सौंपी गयी। इस दौरान आये शिकायतों के निपटारे के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनी छात्रा प्रीती पटेल बड़ागांव थानाक्षेत्र के कविरामपुर गांव की निवासिनी है जो वाराणसी बाईपास मार्ग पर स्थित एक नीजी सीबीएससी स्कूल की छात्रा है और भविष्य में इंजिनियर बनना चाहती है। मंडुआडीह थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव की रहने वाली जीविका सिंह ने शुक्रवार को एक दिन का मंडुआडीह थाना अध्यक्ष का चार्ज संभाला। विश्व बालिका दिवस के मौके पर दोपहर तीन बजे मंडुआडीह थाने में पहुंचकर थानाध्यक्ष महेंद्र राम प्रजापति से एक दिन के लिए चार्ज लेते हुए थाना परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान थाने पर आये फरियादियों का प्रार्थना पत्र पढ़कर तत्काल त्वरित काररवाई का आदेश दिया। विश्व बाल दिवस के अवसर श्वेता थाना जैतपुरा, रानी राम कुमारी छात्रा को चेतगंज की थाना प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। बारहवीं की छात्रा स्वधा को लंका थाना प्रभारी, १०वीं की छात्रा संगीता को लंका थाना प्रभारी बनाया गया। थाना सारनाथ की सविता, सिगरा थाना की ग्रेसी कुशवाहा प्रभारी बनी। बालिका मिताली सेठ, बी टेक, नीलू सेठ कक्षा बी काम, कोमल कुमारी कक्षा बी काम, राधिका बी ए को भी थाना प्रभारी बनाया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें