शहर जाम के आगोश में, यातायात व्यवस्था चरमराई

0
16
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

-आज समाचार सेवा-

शहर में सोमवार को दोपहर बाद पूरा शहर भीषण जाम की चपेट में आ गया था। देर रात तक वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आ रहे थे। वहीं डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को जाम छुड़ाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही थी लेकिन जाम इतना भीषण था कि छोटे-बड़े वाहनों को शहर से बाहर जाने में घंटो इंतजार करना पड़ा। जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गयी थी। इस दौरान जाम में कई मरीजों की एंबुलेंस के अलावा शव यात्रियों के वाहन भी फंस गये थे। मलदहिया, तेलियाबाग, चौकाघाट, अंधरापुल, कैण्ट, इंग्लिशियालाइन, पाण्डेयपुर, हुकुलगंज, मकबुल आलम रोड, नदेसर, मैदागिन, पिपलानी कटरा, नई सड़क, महमूरगंज, मंडुआडीह, लहरतारा से चौकाघाट फ्लाई ओवर पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थी। इस दौरान कई अपने वाहनों को लेकर इधर-उधर गलियों में जाते हुए निकल रहे थे। यातायात पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिससे शहर में आये दिन जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं आलाअधिकारियों द्वारा जामका स्थान गत दिनों चिह्निïत किया गया था लेकिन कोई पहल नही की गयी। यातायात नवम्बर माह में सुगम यातायात का दावा करने वाली यातायात विभाग जाम छुड़ाने में पुरी तरह फ्लाप रहा। वहीं पिपलानी कटरा पर सड़क खोदे जाने से लगभग एक माह से जाम की स्थिति बनी हुई है। इस ओर अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं इस कार्य को करने वाली कार्यदायी संस्था का कार्य इतना धीमी गति से हो रहा है जिसका खामियाजा आने-जाने वालों को भुगतना पड़ रहा है।

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखएमएलसी चुनाव : तीन दिसम्बर को होगा पहड़िया मण्डीमें मतगणना
अगला लेखसांसद के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश
http://www.ajhindidaily.com

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें