विकास, विश्वास और प्रगतिकी पर्याय बन चुकी भाजपा-राधामोहन सिंह

0
10
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

-आज समाचार सेवा-

भारतीय जनता पार्टी विकास, विश्वास और प्रगति की पर्याय बन चुकी है। २०१७ में उत्तर प्रदेश और २०१९ के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली सफलता प्रधान मंत्री मोदी जी के विकास के ऐजेंडे पर मोहर लगा चुकी है और विपक्षी दलो के खोखले वादो को लोगो ने नकार दिया है। हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव एवं अन्य राज्यों में हुएं उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी एवं उसके सहयोगी दलो को मिली जीत ने जात बिरादरी के बंधनो को तोड दिया है। आज देश की जनता मोदी जी के साथ खडी है इसका मुख्य कारण आजादी के बाद पहली बार गरीबों, शोषितो पीड़ितों एवं वंचितो को आवास, शौचालय, बिजली, गैस एवं स्वास्थ्य सुरक्षा कवर जैसी आधारभुत सुविधाओं को दिया गया है। उक्त विचार पुर्व केंद्रीय मंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर नरिया स्थित चौधरी लान में भाजपा काशी क्षेत्र की कार्यकर्ता बैठक में कही। प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने आगे कहा कि स्नातक शिक्षक एमएलसी चुनाव को पार्टी का प्रत्येक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी कार्यकर्ता स्वयं को प्रत्याशी मानकर चुनाव में विजय का शंखनाद करे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने परिश्रम की पराकाष्ठा पार करके मतदाता बनाने का काम किया है और अब उन मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्है मतदान केंद्र तक पहुंचाना है जितना अधिक मतदान होगा उतनी बडी जीत तय है। भाजपा की विजय सबका साथ-सबका विकास सहित सबके विश्वास की विजय है। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में लगे कार्यकर्ताओं से अब तक की गयी तैयारियो की योजना, रचना का वृत लेते हुएं कहा कि ये चुनाव माहौल बनाने का नही है और नही इस चुनाव में बडी सभा एवं रैलियां होंगी वरन ये चुनाव व्यक्तिगत सम्पर्क बनाकर अपने पक्ष में मतदान कराने का चुनाव है इसके लिए जमीन स्तर पर जितना अधिक कार्य होगा जीत उतनी बडी सुनिश्चित होगी। उन्होनें आगे कहा कि विधायक, सांसद एवं मंत्री सारी बैठके मतदान केंद्रों पर ही करे और साथ ही प्रत्येक मतदाता से कम से कम तीन बार जरुर सम्पर्क करे। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं पं दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रो पर माल्यापर्ण करके हुआ। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री काशीनाथ तिवारी ने एवं धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामप्रकाश दुबे ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद् सदस्य लक्ष्मण आचार्य, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, सांसद रमेश, काशी एवं गोरक्ष प्रांत के केदार संगठन महामंत्री रत्नाकर, प्रदेश सरकार के मंत्रीगण अनिल राजभर, डॉक्टर नीलकंठ तिवारी, रविंद्र जायसवाल, रमाशंकर पटेल, केदार नाथ सिंह, चेतनारायण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र नारायण सिंह, भूपेश चौबे, अनुराग सिंह, मनीष कपूर, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, अशोक चौरसिया, रामप्रकाश दुबे आदि उपस्थित रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें