मधेपुरा: आग लगने से छः दस घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति नष्ट

परवा नवटोल पंचायत संतनगर वार्ड 13 में लगी थी आग

0
16
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

मुरलीगंज (मधेपुरा)(आससे)। जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के परवा नवटोल पंचायत के संतनगर वार्ड 13 में शनिवार की मध्य रात्रि मवेशी के पास जल रहे अलाव से निकली चिंगारी ने छः परिवार के आशियाना जलाकर राख कर दिया। जब तक लोग जगते तब तक आग भयानक रूप ले चुकी थी। जिस कारण छः परिवार का दस घर जलकर राख हो गया है। चार से पांच लाख की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

हलांकि सूचना मिलते हीं घटना स्थल अग्नि शामक भी पहुंचे और फैलते आग पर काबू पा लिया। लेकिन तब तक आग दस घरों को नष्ट कर दिया था। इतना ही नहीं छः बकरी के भी जलने की बात कही गई है। पीड़ित परिवारों में बेचन यादव, प्रमोद यादव, ममता देवी, सनोज कुमार, नन्की देवी, रंजू देवी शामिल है। इन लोगों ने बताया कि घरों में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया है। घर के कोई भी समान बचा नहीं पाए। बताया गया कि मवेशी के घर में अलाव जल रहा था। आग लगने का कारण यह भी हो सकता है। शनिवार की रात करीब बारह बजे के बाद अगलगी की घटना हुई है।

स्थल जांच में पहुंचे कर्मचारी सहायक परमानंद यादव ने बताया कि छः परिवार के दस घर जलकर राख हुआ है। जिसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दिया गया है। सीओ मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि स्थल जांच करायी गयी है। पीड़ित परिजनों को आवेदन देने की बात कही गई है। अग्नि पीड़ित परिवार को मुखिया संतोष दास ने तत्काल राहत सामग्री मुहैया कराया गया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें