जहानाबाद: परसबिगहा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म

मामला संज्ञान में आने के बाद जांच में जुटी पुलिस

0
13
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

जहानाबाद। जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात एक किशोरी से जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष अलक सोनी ने बताया कि इस संदर्भ में किशोरी की मां ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत प्राप्त होने के बाद किशोरी की मेडिकल जांच कराई गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन में पीड़िता की मां ने उल्लेख किया है कि उसकी बेटी शनिवार की रात लगभग आठ बजे शौच के लिए गांव के बाहर गई थी। इसी क्रम में गांव के ही एक युवक ने उसे पकड़ लिया और गेहूं के खेत में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। बताया जाता है कि आरोपित युवक उसका हाथ-पैर बांधा दिया और दुष्कर्म करने के बाद भाग निकला। काफ़ी देर तक जब लड़की घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरु की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने खुद घटना स्थल पर जाकर पूरे मामले की छानबीन की है। आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें