राजद ने पूर्व मंत्री छेदी लाल राम व 22 अन्य को पार्टी से 6 साल के लिए किया निष्काषित

पार्टी विरोधी कार्यों में थे संलिप्त

0
43
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

पटना (आससे)। राजद ने बिहार विधान सभा चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने की वजह से पूर्व मंत्री छेदी लाल राम को बाहर निकाल दिया है। साथ ही 22 अन्य नेताओं को भी पार्टी से 6 साल के लिए निष्काषित किया गया है।

पार्टी ने बक्सर, बांका और पश्चिम चंपारण के जिलाध्यक्षों की अनुशंसा पर यह कार्रवाई की है। बक्सर जिला से आठ, पश्चिम चंपारण जिला से आठ और बांका जिला से छह नोताओं को पद और सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें से कई ऐसे नेता हैं, जो बागी होकर चुनाव लड़ रहे हैं।

पश्चिमी चंपारण जिले से रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, प्रदेश महासचिव, लौरिया, विनय यादव, जिला प्रधान महासचिव, सिकटा, मो. सादिक, जिला प्रवक्ता, प्रमोद यादव, प्रखंड अध्यक्ष, मैना टांड, अजय यादव, प्रखंड अध्यक्ष, सिकटा, हामीद जजमा और नदीम सरवर, जला महासचिव, युवा राजकिशोर यादव, जिला सचिव, किसान प्रकोष्ठ मुकेश यादव, जिला अध्यक्ष, पर्यावरण प्रकोष्ठ को निष्काषित किया गया है।

बांका जिले से अब्दुल हासिम जिला उपाध्यक्ष, मो. जफरूल होदा, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सह पूर्व प्रत्याशी, निशा शालिनी, उपाध्यक्ष, अनु. जाति जनजाति प्रकोष्ठ, अनिरुद्ध भगत, जिला सचिव रोहित राज शर्मा, जिला प्रधान महासचिव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ खुशबू शर्मा, सक्रिय कार्यकर्ता को निष्काषित किया गया है।

बक्सर जिले से पप्पू यादव, पूर्व प्रत्याशी, डुमराव विधान सभा, श्री कांत यादव, डुमराव, छेदीलाल राम , पूर्व मंत्री (वे राजपुर विधान सभा से निर्दलीय लड़ रहे हैं) लाल बाबू यादव, मो. हसन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष, देवेन्द्र यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, राजपुर, मुख्तार यादव, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, नावानगर, मोहित यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष, छात्र राजद को निष्काषित किया गया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें