मुन्नापुरवा व कर्नलगंज में इफ्तारी खरीदने निकले लोग

0
51
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

**सिर्फ दावे बचे, व्यवस्था धड़ाम
**पुलिस बैकफुट पर क्षेत्रीय लोग बेअंदाज

कानपुर, 26 अप्रैल। शहर में पहले से हॉटस्पॉट बने मुन्नापुरवा व कर्नलगंज में रविवार को 20 नए केस मिलने के बाद भी कोई फक़ऱ् नहीं पड़ा। वहां लोग रोज की तरह निकले और खरीदारी की। हर रमजान की तरह इस बार भी लोग असिर की नमाज के बाद इफ्तार के लिए आवश्यक समान खरीदते रहे। भीड़ में महिलाएं भी शामिल थीं। रविवार को इफ्तार के बाद लोगों ने घरों में ही नमाज पढ़ी। इफ्तारी व नमाज के बाद फिर लोग बदले मौसम का लुत्फ लेने के लिए घरों से बाहर निकल पड़े। हॉटस्पॉट एरिया में लगी बैरिकेडिंग पर ही पुलिस कर्मी मौजूद थे। उनकी संख्या भी पहले की तुलना में काफी काम थी। पुलिस कर्मी भी हाथ पर हाथ धरे बैठे थे। बैरिकेडिंग के अंदर जाने का साहस संक्रमण के चलते पुलिस कर्मी भी नहीं कर रहे थे। इसका फायदा उठाते हुए हॉटस्पॉट एरिया में दुकाने भी खुलीं और लोग बिना मास्क घूमते रहे। पॉजिटिव केस वाले घरों के आस पास गुजरने से ब लोगों ने परहेज नहीं किया। हॉटस्पॉट एरिया के लोगों की माने तो वहां माहौल सामान्य है। सीधे लफ्जों में कहा जाए तो वहां लोगों को पॉजिटिव केस मिलने की कोई दहशत नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग तो मानो वहां कोई जानता ही नहीं है। ठेलों पर फल, सिवइयां खूब बिकती रहीं। बेचने वाले तो मुँह में रुमाल बांधे थे लेकिन छोटे – बड़े मियां के ठेंगे पर ऐतिहात थे। पतंगों पर रोक लगाने का पुलिस प्रशासन भले दावा करे लेकिन ये बच्चों के हाथ में थी। संक्रमित होने के बाद पुलिस कर्मियों में भी दहशत व्याप्त हो गयी है। वह बैरिकेडिंग के पास से टोकते रोकते हैं पर उनकी कोई सुनता नही है। हॉटस्पॉट एरिया में कहा जाए तो व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम हो चुकी है। अब सिर्फ दावे ही रह गए हैं।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें