कानपुर में 20 और पॉजिटिव, संख्या 185

0
79
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

**मेडिकल कॉलेज के कोविड–19 लैब से आई रिपोर्ट
**20 संक्रमितों में 13 महिलाएं शामिल
**मुन्नापुरवा व कर्नलगंज के सभी मामले

कानपुर, 26 अप्रैल। शहर में कोरोना के संक्रमण का तेजी से प्रसार हो रहा है। रविवार को मेडिकल कॉलेज के कोविड-19 लैब से आई जांच की रिपोर्ट में 20 मामले पॉजिटिव निकले हैं। इसमे 13 महिलाएं शामिल हैं। संक्रमितों की संख्या 185 हो गई है। सभी मामले पहले से हॉटस्पॉट घोषित कर्नलगंज व उससे सटे मुन्नापुरवा के हैं। मुन्नापुरवा में 10 व कर्नलगंज में भी 10 लोग जांच के दौरान पॉजिटिव पाए गए हैं। रविवार दोपहर आई रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के माथे पर बल पडने लगे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए के शुक्ला का कहना है की लॉकडाउन व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ठीक से नहीं हो रहा है। पुरुष बाहर घूमकर जब घर आते हैं तो संक्रमण साथ लाते हैं। मेडिकल कॉलेज के मैक्रोबायोलॉजी विभागा अध्यक्ष द्वारा 60 सैंपल टेस्ट किये गए थे। जिसमे 20 पॉजिटिव व 40 निगेटिव आए हैं। अभी 40 सैंपल की जांच रिपोर्ट और आनी है। न्यूरो साइंस ब्लॉक स्थापित कोविड आईसीयू वार्ड में रविवार को 10 मरीज गंभीर अवस्था में भर्ती किये गए हैं। इसमें 1 वेंटीलेटर व 7 मरीज ऑक्सीजन पर हैं। पिछले 24 घण्टे के दौरान भर्ती एक संदिग्ध महिला मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव का डिस्पोजल गाइडलाइन के अनुसार कराया गया। रविवार को एलएलआर चिकित्सालय के मैटरनिटी कोविड हॉस्पिटल के फ्लू ओपीडी में 12 घंटे के दौरान 88 मरीज देखे गए। इनमे 7 पॉजिटिव और 9 संदिग्ध मरीजों को भर्ती किया गया। सभी संदिग्ध मरीजों नेजल एवं थ्रोट स्वैब का नमूना लेकर लैब भेजा गया है। रिपोर्ट प्रतीक्षित हैं। मैटरनिटी आइसोलेशन वार्ड में 66 पॉजिटिव मरीजों का उपचार किया जा रहा है। एलएलआर चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक के मुताबिक यहां तैनात स्टाफ को भी एक्टिव क्वारंटाइन के साथ जांच कराई जा रही है। निगेटिव होने पर ही उन्हें डयूटी से रिलीफ किया जा रहा है। क्वारंटाइन टीम द्वारा समय – समय पर निरीक्षण भी किया जा रहा है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें