बेनीपट्टी: रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
14
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
प्रतीकात्मक तस्वीर

बेनीपट्टी (मधुबनी)। अनुमंडल के अरेर थाना पुलिस ने कांड संख्या 114/20 के आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुरी ताकत झोंक दी है। पुलिस लगातार विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर कांड में संलिप्त आरोपियों को बारी बारी से गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। बुधवार की रात अरेर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कांड के आरोपी गुलाब सहनी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

बता दे कि आरोपी पर गांव के ही एक मामले में पीड़ित पक्ष से रंगदारी मांगने के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस कांड के अन्य आरोपी क्रमशः राजू सहनी, रामऔतार सहनी, लालू सहनी, नारायण सहनी, जगदीश सहनी, तिरपित सहनी को गिरफ्तार कर पूर्व में ही जेल भेज चुकी है। वहीं पुलिस फरार आरोपियों के घर नोटिस भी चिपका चुकी है।

अरेर एसएचओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि कांड के एक भी आरोपियों को बख्सा नहीं जाएगा। अब तक आधे दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिये कार्रवाई जारी है। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें