पूर्व सांसद, जमीरउल्लाह पार्षदों सहित भोलू दर्जनों प्रधानों के साथ हुए सपा में शामिल

0
78
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

पूर्व विधायक जमीरउल्लाह की हुई घर वापसी

कांग्रेस के कपिल शर्मा, इन्द्रदेव चौहान, मोहित बसंल, लोकेश चौधरी, बसपा पार्षद शाकिर और अर्जुन सिंह भोलू 40 प्रधानों के साथ हुए शामिल

अलीगढ। कांग्रेस के पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह, सपा के पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह और बसपा से विधायक का चुनाव लडे मोहम्मद सगीर ने शनिवार को सपा की सदस्यता पूर्व मुख्यमंत्री अिऽलेश यादव ने ग्रहण कराई। कांग्रेस के पूर्व सांसद चौ- बिजेंद्र सिंह कुछ माह से पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे थे। हाजी जमीरउल्लाह की घर वापसी हुई है, करीब एक माह पूर्व उनका घर वापसी का प्लान था लेकिन किन्हीं कारण से वह स्थगित हो गया था।
पूर्व सांसद चौ- बिजेंद्र सिंह ने चार दिन पहले पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को दो टूक कहा दिया है कि पार्टी में वफादारी व संघर्ष की कोई कीमत नहीं तो उनका यहां काम करना संभव नहीं है। प्रियंका ने उन्हें बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया लेकिन अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। इससे वे बेहद नाराज हैं।
कांग्रेस के पूर्व सांसद चौ- बिजेंद्र सिंह काफी समय से पार्टी गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं। वरिष्ठता के बावजूद पार्टी में हो रही अनदेऽी से वह आहत हैं। चौधरी बिजेंद्र सिंह और सपा के पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्लाह के बीच वर्ष 2018 लोक सभा चुनाव से पूर्व नजदीकी हुई थी, जिसके चलते जमीरउल्लाह कांग्रेस में शामिल हो गए। चौधरी बिजेंद्र सिंह कांग्रेस से ऽुश नहीं दिऽ रहे थे, इसलिए उन्होंने अपना रूऽ सपा की ओर कर लिया। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से कहा कि दो बार का विधायक और सांसद रहा हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया, मगर मैंने भी अपनी पूरी जिंदगी कांग्रेस को समर्पित कर दी। हमेशा से जनता के हित में लड़ता रहा हूं। भट्टðा पारसौल से लेकर अन्य किसान आंदोलन में पूरी ताकत के साथ जुटा, अब मुझे लगने लगा कि रहा है कि मैं उनके लिए कुछ नहीं कर पा रहा। जहां जनता का हित ही सुरक्षित नहीं, वहां रहकर मैं क्या करूंगा ? प्रियंका ने उन्हें वार्ता के लिए सात दिन में दिल्ली बुलाने का भरोसा दिया। चार दिन बाद भी कोई सूचना नहीं मिलने से पूर्व सांसद काफी नाराज हैं। पूर्व विधायक जमीर उल्लाह भी सपा में शामिल हो गए। विधानसभा चुनाव के दौरान मुलायम परिवार में हुए ऽींचतान के दौरान जमीर उल्लाह अपने समर्थकों संग शिवपाल यादव के ऽेमे में चले गए थे। उन्होंने विधान सभा चुनाव निर्दलीय लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। एक बार फिर उन्होंने सपा का दामन थाम लिया है। सपा से वह दो बार विधायक रह चुके हैं।
प्रधान संगठन के अध्यक्ष अर्जुन सिंह भोलू सपा में शामिल हो गए हैं। वह रात को ही लऽनऊ रवाना हो गए थे। शनिवार को उन्होंने सपा छात्रसभा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी के साथ पार्टी अध्यक्ष अिऽलेश यादव से मुलाकात की। भोलू का दावा है कि 40 ग्राम प्रधान भी सपा में शामिल हो रहे हैं। बसपा पार्षद शाकिर अली ने बसपा की नीतियों से एवं बसपा सुप्रीमो मायावती के भाजपा के समर्थन वाले बयान से आहत होकर बसपा छोड़ कर सपा का दामन थाम लिया।

ये पार्षद हुए सपा में शामिल
शाकिर अली
आश मौहम्मद
हफीस अब्बासी
अकरम अल्वी
शकील राइन
फिरोज खान

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें