दुल्हन को विदा कराकर हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचा दूल्हा

0
44
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

बुलंदशहर। शादी को यादगार बनाने के लिए लोग नए नए तरह के प्रयोग करने लगे हैं. शादियों में हेलीकॉप्टर का प्रयोग बढ़ रहा है। डिबाई (बुलंदशहर) तहसील के गांव जिरौली में एक ऐसी ही शादी की चर्चा है जिसमें दुल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा करा कर लाया।
पुराने जमाने में दुल्हन का सपना होता था कि दुल्हा उसे घोड़े या हाथी पर बैठा कर सुसराल ले जाए. लेकिन आज की आधुनिक दुल्हन ऐसा नहीं सोचती हैं. वह अपनी शादी को यादगार बनाने और ससुराल जाने के लिए उड़न खटोला यानी हेलीकॉप्टर को भी अपनी पसंद मानती हैं। देश में शादियों का सीजन शुरू हो चुका है, बदलते दौर में हर कोई शादी के पल को यादगार बनाना चाहता है इसीलिए अब दुल्हन को ले जाने के लिए दुल्हा राजा मंहगी कार या घोड़ी पर सवार होकर नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर से जाते हैं। देश में शादियों के मौके पर हेलीकॉप्टर के प्रयोग का चलन तेज होता जा रहा है। प्राइवेट हेलीकॉप्टर कंपनियां अब शादी के उत्सव को भी कैश करने की तैयारियों में जुट गए हैं। ऐसी शादियों की संख्या हर साल बढ़ती ही जा रही है। बुलंदशहर के तहसील डिबाई के गांव जिरौली में एक दुल्हा कपिल शर्मा अपनी दुल्हन को बुलंदशहर जनपद की तहसील शिकारपुर के गांव खैरपुर से अपने गांव हेलीकॉप्टर से पहुंचे तो इसकी चर्चा शुरू हो गई और देखने वालों की भीड़ लग गई।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें