मुंगेर का माहौल शांत करने उतरे डीआईजी मनु महाराज, किया फ्लैग मार्च

0
164
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

मुंगेर (आससे)। बिहार में विधानसभा चुनावों के बीच मुंगेर में हिंसा भड़क गई है। बिहार के मुंगेर में मूर्ति विसर्जन में हुए गोलीकांड को लेकर आज फिर बवाल हुआ है। गुस्साए लोगों ने पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद पूरब सराय थाने में आग लगा दी। शरह की स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए डीआईजी मनु महाराज ने मोर्चा संभाल लिया है। डीआईजी मुन महाराज ने गुरुवार को दोपहर मुंगेर शहर में पुलिस के जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया।

इस बीच चुनाव आयोग ने मुंगेर के हालात को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को हटाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच मगध के डिविजन कमिश्नर को दे दी गई है, जो सात दिन में अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। नए डीएम और एसपी की तैनाती आज कर दी जाएगी।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें