चंदौली: महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान करना हर पुरुष की जिम्मेदारी-वंदना

0
18
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

सकलडीहा। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं उनके आत्मनिर्भरता के लिए सुबे में मिशन शक्ति का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें घरेलू हिंसा से निपटने के लिए महिला हेल्प डेस्क खोला जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को सकलडीहा इंटर कालेज में मिशन शक्ति के बारे में छात्राओं को जानकारी देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर आयी सकलडीहा कोतवाल वंदना सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी सम्मान और समाज मे हो रही घटनाओ से बचने के लिए सरकार द्वारा कई प्रसाशनिक व कानूनी सहायता महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से दिया जा रहा है। जहाँ महिलाए और बालिकाएं सहायता ले सकती हैं। बताया कि छात्राएं वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन या 112 तत्काल पुलिस सेवा पर कॉल कर सहायता ले सकती हैं। वहीं कालेज के प्रधानाचार्य व भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ० एसके लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान की सुरक्षा और उनको आत्मनिर्भर बनाने का जो पहल किया जा रहा है। वह बहुत ही प्रशंसनीय है। अंत में कोतवाल को प्रधानाचार्य डॉ० एसके लाल ने अगंवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रमोद पांडेय, अर्जुन आर्या, त्रिभुवन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें