बिहारशरीफ: नगर निगम के सभी तीन रैनबसेरा चालू रहेगा 24 घंटे

0
36
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
  • नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ सभी रैनबसेरा का किया निरीक्षण
  • अधिकारियों को दिया गया आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश

बिहारशरीफ (आससे)। बिहारशरीफ नगर निगम के रैनबसेरा का नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने रामचंद्रपुर बस स्टैंड, कारगिल बस स्टैंड तथा महलपर स्थित रैनबसेरा का निरीक्षण किया। उनके साथ उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक, सीएमएम, एनयूएलएम आदि लोग उपस्थित थे।

निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सभी तीन रैनबसेरा को पूर्ण रूप से सेनिटाइज कराये जाने की बात कही और कहा कि सभी रैनबसेरा में पर्याप्त मात्र में सेनिटाइजर तथा साबुन की उपलब्धता सुनिश्चित कराया गया है। सभी आश्रय विहीन से अपील की गयी है कि रैनबसेरा में आकर अपना आश्रय रखे। वहां उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को ठंड के मौसम में सभी रैनबसेरा में आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

नगर आयुक्त ने साफ-साफ कहा कि सभी रैनबसेरा में पर्याप्त संख्या में बेड, तकिया, कंबल की व्यवस्था सुनिश्चित करें। रैनबसेरा में आये आश्रयविहीन व्यक्तियों को ठंड में किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए रैनबसेरा 24 घंटे और सातों दिन संचालित रखें तथा पालीवार कर्मी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। ठंड के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर संध्या एवं रात के समय अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा है।

साथ ही आश्रय विहीन व्यक्तियों को यथासंभव भोजन आदि उचित मूल्य पर व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने रैनबसेरा में आने वाले आश्रय विहीन व्यक्तियों का पंजी में इंट्री करने का भी निर्देश दिया है। इसके साथ हीं सभी उप नगर आयुक्त, नगर प्रबंधक को आदेश दिया गया है कि भौतिक रूप से रैनबसेरा का स्थलीय निरीक्षण करते रहे। साथ में आवश्यक रूप से सेनिटाइजर तथा साबुन की व्यवस्था सुनिश्चित कराये।

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखबिहारशरीफ: ट्रेड यूनियन के देशव्यापी हड़ताल का नालंदा में दिखा मिला-जुला असर
अगला लेखराज्यपाल ने बिहार विधानमंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित किया

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें