बिहार में सर्दी का सितम चालू, नवंबर में ही ठंड ने कंपाया

0
52
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
File Photo

पटना (आससे)। बिहार में सर्दी का सितम चालू है। अभी हवा का रुख उत्तर-पूर्व होने के कारण तापमान में मामूली वृद्धि हुई है। शनिवार से उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से यह अपने साथ ठंड लाएगी और तापमान गिरेगा। मौसम विभाग के अनुसार अभी पटना सहित विभिन्न शहरों का अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री के और न्यूनतम तापमान गया को छोडक़र 10 से 12 डिग्री के आसपास रहेगा। गुरुवार को सुबह के समय आंशिक कोहरा और धुंध होगी।

वहीं शुक्रवार को आंशिक बादल छाये रहेंगे। 28 नवंबर यानी शनिवार से आसमान साफ होगा और हवा का रुख बदलने से ठंड में वृद्धि होगी। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान मंगलवार की तरह 10 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.3 डिग्री नीचे है। दो दिनों तक लगभग यही स्थिति बनी रहेगी। वहीं गया में न्यूनतम तापमान में थोड़़ा सुधार हुआ।

49 वर्षों का रिकॉर्ड (6.5 डिग्री) तोडऩे के बाद न्यूनतम पारा थोड़ा बढ़ा और 7.1 डिग्री पर पहुंचा। गुरुवार को इसमें थोड़ा और सुधार होगा।

Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
पिछला लेखट्रेड यूनियंस की तरफ से बुलाई गई हड़ताल, बिहार में सड़क पर उतरे आरजेडी कार्यकर्ता
अगला लेखपटना: शिक्षा विभाग में फिर से दौडऩे लगीं फाइलें

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें