मुजफ्फरपुर: मजदूर अधिकार दिवस पर राजद कार्यकर्ताओ ने थाली पीट कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया

0
16
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp

मुजफ्फरपुर।  नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर सात जून को मजदूर अधिकार दिवस पर जिले में राजद कार्यकर्ताओं ने थाली पीट कर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काला बैलून उड़ा कर विरोध जताया। राजद जिलाधयक्ष रमेश यादव के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों में राजद कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक जगहों पर थाली पिटा और विरोध जताया। इस दौरान उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने किया।                     

सरैया आससे के अनुसार पूर्व विधायक सह प्रदेश महासचिव मिथलेश प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास पर, राजद नेता शंकर प्रसाद यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ लालुछपर बलुआ चौक पर पूर्व मंत्री रामविचार राय ने पारु देवरिया में अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाली पिट कर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया l थाली पीटने व प्रदर्शन के समय सोशल डिस्टेंस का पूरा ख्याल रखा गयाl                

मौके पर सरोज कुमार, डॉक्टर मनोज कुमार, बिपिन कुमार, मदन प्रसाद साह, दिनेश राय, रामजी राय,महेश पासवान, शम्भू ठाकुर, फारूक आजम, विनय कुमार साह, पंकज कुमार, विनोद महतो, मुनटुन पटेल, श्याम पासवान, रामनंदन महतो सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थेl

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें